




वाल्मीकि नगर से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट…
वाल्मीकिनगर। वीटीआर के जंगल में इन दिनों नेपाल के चितवन राष्ट्रीय निकुंज से आए एक नये मेहमान गेंडे का विचरण जारी है। जिसकी मॉनिटरिंग लगातार वनकर्मियो के द्वारा की जा रही है। बताते चलें कि फिलहाल वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में एक मेहमान गैंडा पहले से मौजूद है। जिसके देख रेख में वन प्रशासन लगा हुआ है। हालांकि एहतियातन दूसरे मेहमान गैंडे की भी मॉनिटरिंग लगातार वन प्रशासन के द्वारा की जा रही है। पड़ोसी देश नेपाल के चितवन राष्ट्रीय निकुंज से वीटीआर की खुली सीमा का लाभ लेकर अक्सर वन्य जीवों का आगमन होता रहता है। फिलहाल वन कर्मियों की टीम पूरी सतर्कता के साथ मॉनिटरिंग कर रही है।
नेपाल से आते हैं गैंडे
बताते चलें कि वीटीआर में गैंडा नहीं पाए जाते हैं। अब तक जितने भी गैंडा देखा गया है वह नेपाल के चितवन से आए हुए हैं। नियम के मुताबिक जो वन्यजीव यहां आएगा उस क्षेत्र के अधिकारियों को उसकी देख-रेख की ज़िम्मेवारी होगी। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पहले से एक गैंडा मौजूद है, वह भी नेपाल से आया हैं। फिलहाल वीटीआर में गैंडो की संख्या दो हो गई है। जिनके देखरेख में वन कर्मियों को लगाया गया है।
वीटीआर के एकमात्र गैंडे’आर फाइव’ को मिला साथी
मेहमान गेंडे के आगमन की खबर से वीटीआर में खुशी की लहर है। मेहमान गेंडे की निगरानी में वनकर्मियों की टीम को लगाया गया है। फिलहाल गैंडे का लोकेशन किस क्षेत्र में है, इसको सार्वजनिक नहीं किया गया है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार मेहमान गैंडा मोटर अड्डा जंगल क्षेत्र में विचरण कर रहा है। जिसकी निगरानी के लिए वन विभाग पूरे शिद्दत से लगा हुआ है। गैंडा नर है या मादा इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। अगर गेंडा नर पाया गया,तो वीटीआर के लिए शुभ संकेत होगा।
“आर फाइव” गेंडे को मिला साथी
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में पूर्व से ही आर 5 नामक गेंडा अपना अधिवास बनाया हुआ है। वन विभाग के तरफ से आर फाइव गेंडे की निगरानी 24 घंटे वनकर्मियों के द्वारा की जाती है। आर फाइव गेंडा मादा है।अगर मेहमान गेंडा नर पाया गया तो, वीटीआर में गैंडों की संख्या में बढ़ोतरी निश्चित रूप से होगी। वन विभाग भी गैंडे की बाबत जानकारी हासिल करने में जुटा हुआ है।
बोले रेंजर
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में मेहमान गैंडे के आगमन की सूचना मिली है। वह वीटीआर से बाहर न जाए इस पर काम शुरू कर दिया गया है। नर है या मादा, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।श्रीनिवासन नवीन वन क्षेत्र पदाधिकारी वाल्मीकिनगर