




वाल्मीकि नगर से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट..
वाल्मीकिनगर। 21 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल की बाह्य सीमा चौकी गंडक बैराज के अधिकारी व जवानों ने बिहार पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग किया।
यह ज्वाइंट पेट्रोलिंग सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी, आतंकी/ अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने व सीमा पर अपराधियों और आतंकवादियों के मंसूबों को संयुक्त रूप से रोकने के उद्देश्य से चलाया गया। ज्वाइंट पेट्रोलिंग का नेतृत्व कुमार देवेंद्र, डीएसपी बगहा व एसएसबी से जयंता बोरा, सहायक कमांडेंट द्वारा किया गया। इस दौरान एसएसबी एवं बिहार पुलिस के जवानों ने गंडक बैराज से टंकी बाजार तक पैदल मार्च करते हुए गश्ती अभियान चलाया। सीमा क्षेत्र से तस्करी, अवैध गतिविधियों, राष्ट्र विरोधी तत्वों पर लगाम लगाने और स्थानीय ग्रामीणों के सुरक्षा के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन व पड़ोसी देश के जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त गश्ती अभियान चलाया गया ।