




सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बाँका। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आदेश के आलोक में 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म जयंती मनाने को लेकर एक कार्यक्रम निर्धारित करते हुए जिला अध्यक्ष को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष के द्वारा प्रखंड मंडल अध्यक्ष को भी पत्र के माध्यम से निर्देशित करते हुए कार्यक्रम में अपने आप को लग जाने का भी निर्देश दिया। आदेश का पालन करते हुए शनिवार को दक्षिणी कोझी पंचायत के सलैया गांव में प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुजा नंद अनुज के अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई जिसमें 6 अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर कार्यक्रम का रूपरेखा तैयार किया गया। इस बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे इस संबंध में मंडल अध्यक्ष ने बताया कि आज के इस बैठक में शक्ति केंद्र प्रमुख और बूथ अध्यक्ष के बीच कार्यक्रम के रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में जिला मंत्री सौरभ जी मंडल महामंत्री संजय टाटी मंडल उपाध्यक्ष सुभाष शाह मंडल मंत्री चंचल पाठक विजय चौधरी पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह भागीरथ जी समेत पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।