10 लाख 92 हजार 200 रुपये के लागत से नवनिर्मित नल का हुआ उद्घाटन।

0
100

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। जिले के फूललीडुमर प्रखंड के केंदुआर पंचायत अंतर्गत केंदुआर गांव में ही षष्ठम राज्य वित्त आयोग योजना के तहत वार्ड संख्या 10 में सुनील यादव के घर से शीतला स्थान तक 10 लाख 92 हजार 200रुपये के लागत से नवनिर्मित नल का निर्माण प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य सह बिहार जिला परिषद संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत दीपांकर ने रविवार को अपने काफी सहयोगियों के साथ लाल पर्दा हटाते हुए एवं नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया गया उद्घाटन मौके पर जिला परिषद सदस्य ने ग्रामीणों की समस्या को निजात दिलाने हेतु कहा की लंबे समय से नाल की मांग गांव के लोगों के द्वारा की जा रही थी गांव की समस्या को देखते हुए बरसात से पहले निर्माण कार्य कर दिया गया है जिससे गांव की जल निकासी समस्या सुलभ हो गई साथ ही सिंचाई सुविधा भी इस नाल के बन जाने से बेहतर हो गयी है। वही उद्घाटन मौके पर ग्रामीणों ने खुशी इजहार करते हुए कहा कि नाला निर्माण से जल निकासी की समस्या का समाधान हो गया है अब गांव में साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर होगी बरसात के मौसम में अब हम ग्रामीणों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी जिला परिषद सदस्य द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य कर देने से गांव के लोग काफी खुशी है इस मौके पर शिवनंदन यादव सूरज कुमार अरविंद कुमार मिश्रा अरविंद यादव चैतूदास अशोक यादव पप्पू दास धनंजय यादव महेश यादव अमित कुमार पवन सिंह इसके अलावे भी सहित गांव के गणमान्य लोग काफी संख्या में उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here