अनियंत्रित होकर गिरे एक बाइक पर सवार 4 युवक जख्मी, एक गंभीर।

0
78

Spread the love

बगहा। बगहा वाल्मीकिनगर मुख्य मार्ग के नौरंगिया से भेड़िहरी के बीच जंगल में एक बाइक पर सवार चार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने देखा और दुर्घटना में घायल बाइक सवार चारों को इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में लाया, जहां घायलों का इलाज किया गया। उसी दौरान एक घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक वाल्मीकिनगर लक्ष्मीपुर अपने बहन के घर से आपने गांव भैरोगंज थाना क्षेत्र के मसहवा लौट रहे थे।

उसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने इलाज के बाद बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया है। दुर्घटना में चारों घायलों की पहचान भैरोगंज थाना क्षेत्र के मेहूडा मसहवा निवासी 1. मोती साह के पुत्र रौशन साह, 2. मुन्नी साह के पुत्र अनिष कुमार 3. सागर साह के पुत्र कुंदन साह तथा 4. बृजलाल दास के पुत्र रोहित कुमार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here