

बेतिया/मझौलिया/राजू शर्मा
बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड के बसड़ा गांव में प्रेम प्रसंग का एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। बताया जाता है कि महिला मझौलिया क्षेत्र के एक सब्जी विक्रेता की पुत्री है, जबकि युवक बसड़ा गांव निवासी सरपंच का पुत्र है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और मौका मिलते ही दोनों फरार हो गए। घटना के बाद दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि पटना न्यूज 24 नहीं करता है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।










