दो पंचायतो में सबका सम्मान जीवन आसान के तहत लगाई गई रात्रि चौपाल, सुनी गई लोगों की समस्या।

0
27

Spread the love

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट

बिहार/बांका । जिला पदाधिकारी बांका के आदेश के आलोक में सात निशिचय 03 के अधिन सबका सम्मान जीवन आसान के तहत प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेलिया पहाड़ के पंचायत सरकार भवन में एवं ग्राम पंचायत सादपुर के पंचायत सरकार भवन में 12 जून 26 शुक्रवार को रात्रि के 7:00 बजे से रात्रि चौपाल सह रात्रि विश्राम का आयोजन किया गया । इस दौरान शिविर में उपस्थित आम जनों के द्वारा रात्रि चौपाल में उपस्थित पदाधिकारी को अपनी जन समस्याओं से अवगत कराते हुए निदान करने की गुहार लगाई गई जानकारी हो कि आम जनों के लिए बिजली , पेयजल ,सड़क , स्वास्थ्य ,शिक्षा ,राशन ,पेंशन , क़ृषि ,आई सी डी एस , सहकारिता , कल्याण , राज्स्व, से संबंधित के अलावे अन्य समस्याओं को सुना गया कुछ मामलाओ को आन द स्टॉप सुनवाई की गयी एंव कुछ मालाओं को जो मौके पर सुनवाई नहीं की जा सकी वेसे मामलाओं को उसे संबंधित विभागों को सौंपते हुए समय सिमा के अंतर्गत निराकरण कराने को लेकर अ स्वाशन देने का काम शिविर में उपस्थित पदाधिकारीयों के द्वारा दिया गया है।

इस मौके पर पंचायत तेलिया पहाड़ के सरकार भवन में मुखिया विनय कुमार सिंह , बि डी ओ अमित प्रताप सिंह , कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल अमरपुर प्रकाश कुमार झा , प्रखंड कल्याण पदाधिकारी फुली डूमर , सहायक अभियंता पीएचइडी ऋषभ रंजन , कनीय अभियंता एल ए ई ओ केशव कुमार, पंचायत सचिव नंद कुमार पंडित , वहीं पंचायत सादपुर के पंचायत सरकार भवन में चौपाल में उपस्थित पदाधिकारी,अंचल अधिकारी मनोज कुमार,बि पी आर ओ शशी कुमार सिंह , पंचायत के मुखिया मन्दोदरी देवी, मुखिया प्रतिनिधि मृत्युजंय कुमार सिंह, समाजिक कार्यकर्ता एंव जद यू नेता संजय मंडल, पंचायत से संबंधित सरकारी कर्मी के साथ साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here