मोटरसाइकिल से हुई भीषण दुर्घटना में इलाज के दौरान एक की हुई मौत, दो व्यक्ति की स्थिति गंभीर।

0
36

Spread the love

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट ।

बिहार/बांका। जिले के फूली डूमर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात्रि करीब 8:00 बजे खेसर डलवा मोड होते हुए रामपुर की ओर जा रहे एक पल्सर मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति फूली डूमर बाजार से कुछ आगे विद्युत सभी स्टेशन के पास मुख्य सड़क पर खड़ी एक पिकअप गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों मोटरसाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गए, जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और स्थिति को देखते हुए लोग घबरा गए स्थानीय लोगों ने तीनों ज़ख्मियों को एवं स्थानीय पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुली डूमर प्राथमिक उपचार के लिए ले गए जहां पर डॉक्टर आफताब आलम के द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज हेतु मायागंज भागलपुर भेज दिया गया। पुलिस के द्वारा तीनों ज़ख्मियों से पूछताछ कर परिजनों को सूचना दे दी गई थी।घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर अपने ज़ख्मियों को देखने पहुंचे।

इलाज कर रहे डॉक्टर आफताब आलम ने बताया की एक की हालत विशेष नाजुक है। ज़ख्मियों में से फूली डूमर थाना क्षेत्र के फूललीडुमर गांव वासी 30 वर्षीय पीयूष कुमार यादव पिता राज किशोर यादव ,पड़ावचक गांव निवासी 45 वर्षीय करू यादव पिता सहदी यादव , एवं तीसरा व्यक्ति शंभूगंज थाना क्षेत्र कारंजा गांव निवासी नवल मंडल उम्र लगभग 60 वर्ष पिता स्वर्गीय दामोदर मंडल सभी ज़ख्मियों को मायागंज रात्रि में ही एंबुलेंस से ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान नवल मंडल का मायागंज में मृत्यु हो गया है। जबकि पीयूष कुमार यादव और करू यादव का इलाज चल रहा है। पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर से मोटरसाइकिल को जप्त करते हुए थाना आया गया है। थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here