खेसर तारापुर मुख्य जलानी सड़क में पुल निर्माण कार्य जोरों पर जुलाई माह में होगा पुरा।

0
15

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला अंतर्गत फूललीडुमर प्रखंड सीमा क्षेत्र खेसर तारापुर मुख्य जिलानी सड़क में बहोरना गांव के समीप लोहागढ़ नदी में विगत 2 वर्ष पूर्व काफी बारिश हो जाने से पानी के तेज बहाव के कारण पत्थर नुमा बने पुल ध्वस्त हो चुका था सैकड़ो गांव के खेसर तारापुर आने जाने वाले ग्रामीणों को काफी काफी मुसीबत हो गया था पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से पैदल भी चलना मुश्किल हो गया था स्थानीय ग्रामीण खेसर घनुआ डुमरिया बहोरना,निर्झरी ,जोगीरा ,भरतशिला,भुमीहारा, टिटिहीं,हथियाबजार,भलुआ, गुल्लीकुशहा,छतहार,मोहनगंज तारापुर इसके साथ ही माता तेलडीहा मंदिर जाने का भी यही मुख मार्ग इन तमाम गांव के लोगों का है इन तमाम गांव की समस्या को देखते हुए बांका लोकसभा के एनडीए के सांसद गिरधारी यादव के द्वारा बहोरना गांव के पास लोहागढ़ नदी में पुल निर्माण कराने को लेकर 4 करोड़ 27 लाख के लागत से ग्रामीण कार्य कार्य प्रमंडल बांका विभाग से बनाने को लेकर आर सी सी एच एल 60 मीटर लंबा ब्रिज निर्माण को लेकर 15 सितंबर 2025 को अपने कर कमल के द्वारा शिलान्यास करके शीघ्र निर्माण करने को कहा गया।

ग्रामीण कार्य कार्य प्रमंडल बांका विभाग के द्वारा कार्य कराया जा रहा है आसपास के ग्रामीणों के द्वारा यह बताया गया की जीस गति से कार्य को कराए जाना था उसमें काफी लापरवाही है इस संबंध में जब विभाग के कनीय अभियंता रवि कुमार से पुल निर्माण के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की कार्य प्रगति पर है अगले दो-चार माह में कार्य को पूर्ण कर लिया और यातायात सुविधा चालू कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here