लौरिया में हुई भीषण आगलगी में तीन फूसनुमा घर जलकर खाक,

0
121

Spread the love

लौरिया से दीपक सिंह की रिपोर्ट

लौरिया। लौरिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित मरिहा गांव में अचानक लगी आग से तीन फूस के घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेज थी कि घरों में रखा गेहूं, धान, चौकी, लकड़ी समेत अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना में एक भैंस भी झुलस गई, जिसके शरीर के कुछ हिस्से जल गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार इस अग्निकांड में लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को बुलाया गया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंचे पैक्स अध्यक्ष निहाल सिंह ने पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here