

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका बांका जिला फूललीडुमर प्रखंड के दो पैक्स में पूर्व से निर्धारित समय के अनुसार 20 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से संध्या 4/30 बजे तक चुनाव संपन्न कराया गया जहां राजवाड़ा पैक्स का मतदान केंद्र संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय पड़ावचक दया एवं बाय भाग दोनों भाग मिलाकर कुल 14 00 मतदाता थे जिसमें से दोनों केंद्रो पर कल 666 दो प्रत्याशियों के बीच वोट पड़े जिसमें से मदन यादव को 377 वही प्रदीप यादव उर्फ बादल यादव को 277 मत प्राप्त हुआ मदन यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रदीप यादव उर्फ बादल यादव को 100 मतों से पराजित कर जीत हासिल किया इस पैक्स में सभी 6 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे वहीं धावा चौडांड पैक्स में होने बाले चुनाव को लेकर मतदान केंद्र प्रोन्नत मध्य विद्यालय धावा कन्या कन्या दया भाग और बाय भाग बनाया गया था जहां पर कल 1196 मतदाता थे जहां पर सुबह 7:00 बजे से 4:30 तक में 703 मतदाताओं ने अपना मत का प्रयोग किया यहां पर चार प्रत्याशियों में लड़ाई चल रहा था जिसमें से वासुदेव यादव को 464 मत प्राप्त हुआ प्रभास यादव को 167 लालजी यादव को 16 जब की चुनेश्वर यादव को मात्र 06 मत ही मिले इस दौरान वासुदेव यादव के द्वारा अपना निकटतम प्रतिद्वंदी प्रभास यादव को 297 मतों से पराजित किया जबकि सदस्य के रूप में सुषमा देवी, दुलारी देवी, जयना देवी , पवन देवी यह निर्विरोध निर्वाचित हुए जबकि चुनाव से पवन यादव संतोष यादव नरेश साह महेश यादव कुसमी देवी अनिल कुमार नरेश राय इन तमाम निर्वाचित सदस्यों को प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह ने सोमवार के रात्रि मतगणना समाप्त होने के बाद ही रात्रि के करीबन 1:00 बजे प्रमाण पत्र देने का काम किया इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सब प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।










