

बिहार बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट
बिहार/बांका। प्रखंड स्तरीय राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी 9 जून को सरकार के खिलाफ विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करने को लेकर आज रविवार को हरि ओम इंटरप्राइजेज के प्रांगण में राजद के प्रखंड अध्यक्ष धनंजय मंडल के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें व्याप्त भ्रष्टाचार , एवं बढ़ती महंगाई इसके साथ ही विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन करने को लेकर बैठक आयोजित करते हुए निर्णय लिया गया है इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष द्वारा या जानकारी दी गई की आगामी 9 जून को होने वाली धरना प्रदर्शन करने को लेकर जिला नेतृत्व द्वारा जिला युवा अध्यक्ष विशाल यादव को प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है साथ ही नोडल के रूप में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष पंकज मंडल को भी नियुक्त किया गया है बैठक में मुख्य रूप से जिला राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ से जिला अध्यक्ष नरेश यादव , जिला महासचिव उमाशंकर राय , पूर्व प्रमुख रामानंद यादव , मुखिया संतोष कुमार यादव , प्रखंड उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार , अमरेंद्र राय , पार्टी के पंचायत अध्यक्ष शशि यादव , पप्पू यादव , राजीव कुमार, रूपेश कुमार , प्रमोद यादव , जयद्रथ कुमार यादव , राहुल रंजन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।










