फूललीडुमर सरकारी हाट में विक्रेताओं को लेकर कोई सुविधा नहीं बरसात के मौसम में प्लास्टिक ओढ़ कर विक्रेता अपने सामानों को करते हैं बिक्री।

0
15

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। जिले के फूललीडुमर प्रखंड मुख्यालय वैष्णवी दुर्गा मंदिर हाट परिसर में सब्जी विक्रेता कपड़ा विक्रेता अनाज विक्रेता किरण सामानों की विक्रेता अन्य प्रकार के विक्रेताओं को लेकर इस सरकारी हाथ में किसी प्रकार की सरकारी सुविधा उपलब्ध नहीं है प्रत्येक वर्ष इस हाथ का जिला कार्यालय से डाक होता है लेकिन उसे मोटी रकम से इस हाट में सरकारी तंत्र की ओर से किसी प्रकार की समुचित व्यवस्था नहीं कराई गई है हाथ की विक्रेता हरि बोल साह , अमित कुमार राहुल कुमार गुल चरण कुमार , सरवन कुमार , मनोज कुमार कन्हैया कुमार पप्पू साह , पप्पू कुमार गुप्ता , आदि अन्य विक्रेताओं ने बताया कि इस हाट मे सरकारी तंत्र की ओर से किसी प्रकार की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है नीचे बरसात के दिनों में काफी कीचड़ हो जाता है जेठ और बैसाख के कड़ी धूप में ऊपर प्लास्टिक देते हुए बड़ी कष्ट से हम लोग इस हाथ में अपना सामान बिक्री करते हैं डाक करता द्वारा मोटी रकम हम लोगों से सुला जाता है लेकिन सरकारी सुविधा के नाम पर आज तक किसी प्रकार का समुचित व्यवस्था नहीं है इस संबंध में जब प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि फूली डूमर वैष्णवी दुर्गा मंदिर हाट परिसर का डाक जिला कार्यालय से होता है जो बड़ी रकम का डाक है प्रखंड से कोई डाक नहीं होता है इसलिए इसकी समुचित व्यवस्था जिला कार्यालय से ही कराई जाती है वही डाक करता मोचन देव से जानकारी लेने पर बताया कि प्रति वर्ष डाक की राशि हम लोगों से जिला कार्यालय में जमा ले लिया जाता है लेकिन तंत्र की ओर से इस हाथ में किसी प्रकार की सुविधा विक्रेताओं के लिए नहीं कराई जाती है इस पर विक्रेताओं ने काफी दुख जताया है इन लोगों ने यह भी कहा अगर इस वर्ष हम लोगों को बरसात के मौसम में समुचित व्यवस्था हाट परिसर में नहीं होती है तो हम लोग राजस्व देना बंद कर देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here