

बिहार/बांका। प्रखंड अंतर्गत आज मंगलवार को पूर्व से निर्धारित निर्देश के आलोक में ग्राम पंचायत सादपुर के पंचायत सरकार भवन में प्रथम पाली दिन के 10:00 से 1:00 तक एवं द्वितीय पाली में ग्राम पंचायत तेलिया पहाड़ के पंचायत सरकार भवन में 2:00 से 5:00 बजे तक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया जहां पर प्रखंड से संबंधित सभी विभाग के पदाधिकारी गण एवं कर्मी सहयोग शिविर में उपस्थित होकर जन समस्याओं को निदान करने को लेकर पंचायत कम नागरिकों से लिए गए आवेदन एवं शिविर में दिए गए आवेदन पर कार्यवाही करने का कार्य किया गया शिविर में शिविर प्रभारी जिला नजारत उप समाहर्ता का परमानंद साह , एस डी पी ओ अमर कुमार विश्वास, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह, अंचल अधिकारी मनोज कुमार , बीपीआरओ शशि कुमार सिंह , मनरेगा पदाधिकारी मोहम्मद इकबाल करीम , प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सना आलम , सीडीपीओ चंदन कुमार इसके अलावा भी विभिन्न विभाग के कर्मी दोनों शिविर में उपस्थित थे दोनों शिविर का संबंधित पंचायत के मुखिया अध्यक्षता कर रहे थे तेलिया पहाड़ पंचायत के मुखिया विनय कुमार सिंह जबकि सादपुर पंचायत के मुखिया मंदोदरी देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार सिंह शिविर का संचालन कर रहे थे तेलिया पहाड़ पहाड़ पंचायत में लगने वाली शिविर में थानाध्यक्ष गुलशन कुमार विधि व्यवस्था को देखने को लेकर पुलिस बल के साथ मौजूद थे इस संबंध में जानकारी देते हुए वीडियो अमित प्रताप सिंह ने बताया कि शिविर में राजस्व , मनरेगा , लोक सूचना का अधिकार , चिकित्सा , बिजली, पी एचडी , पशु चिकित्सा , पंचायती राज , लघु जल संसाधन , कृषि विभाग सहकारिता विभाग बाल विकास परियोजना विभाग जीविका विभाग प्रधानमंत्री आवास योजना श्रम परिवर्तन विभाग आपूर्ति कल्याण विभाग शिक्षा विभाग इन सारी योजना विभाग के टेबल लगाए गए थे और सभी टेबलों पर कर्मी के द्वारा कार्यों का निष्पादन कर रहे थे।










