सोना-चांदी की दुकान में चोरी का खुलासा, राजस्थान की दो महिलाएं गिरफ्तार

0
56

Spread the love

बगहा/भैरोगंज। भैरोगंज बाजार स्थित एक सोना-चांदी की दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए राजस्थान की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी मिथलेश देवी एवं सुशीला देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, भैरोगंज बाजार स्थित हीरालाल साह की ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना को लेकर भैरोगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी व मानवीय साक्ष्यों के आधार पर दोनों महिलाओं की संलिप्तता सामने आई। भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट ने बताया कि जांच एवं पूछताछ के दौरान राजस्थान के जयपुर की रहने वाली मिथलेश देवी और सुशीला देवी की भूमिका स्पष्ट हुई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपित महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है तथा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here