



सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बांका जिले के अंतर्गत बौसी प्रखंड के खुशहालपुर स्थित विद्यायन आवासीय विद्यालय में 23 फरवरी 2026 सोमवार को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन’एस वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में बाराहाट प्रखंड एवं बौंसी प्रखंड के निदेशको एवं प्राचार्यों की संयुक्त बैठक संगठन के अध्यक्ष प्रोफेसर हरिकिशोर भारद्वाज के अध्यक्षता में आयोजित की गई इस संबंध में संगठन के जिला समन्वय एवं आवासीय मार्शल अकादमी खेसर के प्राचार्य आचार्य रघुनंदन शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन के बैठक का मुख्य उद्देश्य था की दोनों प्रखंडों की प्रखंड से संबंधित समिति का पुनर्गठन करना एवं निजी विद्यालयों की समस्याओं का आदान-प्रदान करना है साथ ही बैठक में निकट भविष्य में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है।

इसके साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान को लेकर सभाओं से सहयोग को लेकर अपील की जाती है। इस मौके पर संगठन के सचिव नकुल प्रसाद, उप सचिव भीष्म नारायण , अशोक चौधरी , कौशल किशोर सिंह , बासुकी प्रसाद प्रणाम, राजनंदन कुमार , सरवन कुमार रोहित कुमार हरिप्रसाद राम सेवक कुमार आदि उपस्थित थे संगठन कार्यक्रम शुभारंभ के पूर्व खुशहालपुर स्थित विद्यायन आवासीय विद्यालय के प्राचार्य रिंकू चौधरी के द्वारा संगठन से जुड़े साथियों का फूलों का माला एवं गुलदस्ता के साथ डायरी और कलम नव वर्ष 26 को देते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया।










