बुआ प्रभावती और लीलावती जेसीबी लेकर पहुंचीं मटकोर में, हाईटेक अंदाज में निभी पारंपरिक रस्म, चर्चा का बना विषय।

0
97



Spread the love

बेतिया/मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट।।

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया पंचायत वार्ड नंबर 9 में उस वक्त लोग हैरान रह गए, जब पारंपरिक मटकोर रस्म आधुनिक अंदाज में संपन्न हुई। भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष कमल मुखिया के पुत्र शिवम कुमार की शादी के अवसर पर आयोजित मटकोर में उनकी बुआ प्रभावती देवी और लीलावती देवी दो जेसीबी मशीन लेकर पहुंचीं। जैसे ही जेसीबी गांव में दाखिल हुई, देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।जहां आमतौर पर महिलाएं पारंपरिक तरीके से मिट्टी खोदकर मटकोर की रस्म निभाती हैं,

वहीं इस बार जेसीबी से मिट्टी उठाकर रस्म पूरी की गई। ढोल-नगाड़ों और मंगलगीतों के बीच जब मशीन ने मिट्टी निकाली, तो माहौल उत्साह और रोमांच से भर गया। लोगों ने इसे “हाईटेक जमाने की हाईटेक शादी” करार दिया।समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और शुभचिंतक मौजूद रहे। युवाओं ने इस अनोखे पल को मोबाइल कैमरों में कैद किया और सोशल मीडिया पर साझा किया। गांव में इस पहल को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं—कुछ इसे नई सोच और समय के साथ बदलाव का प्रतीक मान रहे हैं। हालांकि, एक बात तय है कि शिवम कुमार की शादी का यह मटकोर लंबे समय तक लोगों को याद रहेगा।मौके पर शिवम के दोस्तों में काफी हर्ष और उल्लास देखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here