ठनका गिरने से जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत।

0
19

Spread the love

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट

बिहार/बांका। खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्य गिरी गांव में जोरदार बारिश काफी गरज के साथ व्रजपात हो जाने से लगभग 16 से 17 वर्ष का एक युवक जख्मी हो गया
जानकारी हो की जख्मी युवक खेसर थाना क्षेत्र मधय गिरी गांव निवासी अशोक यादव के पुत्र राजीव कुमार बताया गया है। परिजनों के द्वारा जख्मी युवक को चिकित्सा हेतु सदर अस्पताल बांका ले गया जहां चिकित्सा के दौरान चिकित्सक ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया मृत्यु की घटना सुन परिजनों के अलावा गांव में कोलाहल मच गया जानकारी हो की मृतक युवक लगभग 16 से 17 वर्ष राजीव कुमार अपने घर के बगल में खेल रहा था कि अचानक जोरदार वज्रपात हो जाने से वह झुलस गया है घटना की जानकारी परिजनों को होते ही सारे परिजन मिलकर उन्हें सदर अस्पताल बांका ले गया जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया गया मृतक राजीव कुमार अपने मां बाप का एक लौता पुत्र था तथा एक बड़ी बहन एवं दो जैकी बहन है घटना को लेकर खेसर थाना से जानकारी लेने पर बताया गया की मृतक परीजनो की ओर से लिखित किसी प्रकार की सुचना नहीं दिया गया है लिखीत सुचना देने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी वहीं इस घटना को लेकर पिता अशोक यादव तथा मां मदिया देवी सभी बहन एवं गांव के शुभ चिंतको को रो रो कर बुरा हाल हो रहा है । ग्रामीण कांग्रेस यादव ,दिनेश यादव ,अन्य मधगिरी गांव के लोगो ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते है बताया गया की मां एंव पिता के सामने जबान पुत्र का मृत्यु हो जाना इससे बड़ा दुख कुछ भी नहीं हो सकता ईश्वर राजीव कुमार के आत्मा को शांति प्रदान करें तथा इस दुख भरी घटना में परीवार के सदस्य धैर्य से काम लेने का काम करें तभी मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here