जिला नोडल पदाधिकारी लोक सेवा केंद्र अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण।

0
17

Spread the love

जिला पदाधिकारी कुमार मिथिलेश एवं अन्य पदाधिकारी के सहयोग से आरटीपीएस कार्यालय फुल्लीडुमर का किया गया औचक निरीक्षण

बिहार/बांका बांका जिला अंतर्गत अंचल कार्यालय फूललीडुमर में आज मंगलवार को लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण करने को लेकर जिला नोडल पदाधिकारी लोक सेवाकेंद्र सह अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण जिला पदाधिकारी कुमार मिथिलेश एवं जिला आईटी प्रबंधक बांका प्रमोद चौधरी एवं आईटी सहायक जिला लोक शिकायत निवारण बांका नर्मदेश्वर झा के द्वारा संयुक्त रूप से लोक शिकायत निवारण कार्यालय फूललीडुमर का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी फुल्लीडुमर मनोज कुमार, राजस्व अधिकारी शमा परवीन फुल्लीडुमर निरीक्षण के दौरान साथ में मौजूद थे । निरीक्षण के दौरान जिला नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण जिला बांका के द्वारा लोक शिकायत निवारण कार्यालय फुली डूमर कि मैं कार्य कर रहे कर्मियों की हालत एवं कार्य स्थल को देखते हुए गहरा दुख व्यक्त किया नोडल पदाधिकारी के द्वारा अंचल अधिकारी को निर्देशित करते हुए लोक शिकायत निवारण कार्यालय फुल्लीडुमर को बड़े जगहों मे स्थानांतरण करने को कहा गया साथ ही स समय कार्य निष्पादन करने का भी निर्देश दिया गया जगह के अभाव में छोटे से जगह में लोक शिकायत निवारण कार्यालय फूललीडुमर चलायें जाने पर जिला नोडल पदाधिकारी ने गहरा दुख व्यक्त किया है निरीक्षण के दौरान आरटीपीएस कार्यालय फूली डूमर में कार्य कर रहे सभी कर्मी मौजूद थे कार्यपालक सहायक विभाष कुमार बैध, कार्यपालक सहायक प्रणब कुमार सिंह, आईटी सहायक विपुल कुमार , कार्यपालक सहायक विनोद कुमार शाह मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here