

बिहार/बांका। बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में आज शनिवार को निशक्तता प्रमाण पत्र बनाने को लेकर मेगा शिविर का आयोजन किया गया शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में या शिविर आयोजित की गई आज के इस प्रमाण पत्र बनाने को लेकर शिविर में काफी संख्या में प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों से काफी संख्या में उपस्थित थे खास कर महिलाओं की संख्या काफी थी एक एक कर सबो से प्रमाण पत्र बनाने को लेकर कुल 362 आवेदन लेने का कार्य किया गया है।










