संत कबीर पब्लिक स्कूल की भव्य झांकी ने गांव-गांव फैलाया देशभक्ति का संदेश।

0
699



Spread the love

बेतिया/मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट ।।

बेतिया/मझौलिया। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के बिरवा पोखर चौक के समीप रमपुरवा स्थित संत कबीर पब्लिक स्कूल की ओर से भव्य और आकर्षक झांकी निकाली गई। यह झांकी क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए देशभक्ति, एकता और संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश देती नजर आई। झांकी के गुजरते ही सड़कों के दोनों ओर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने तालियों व नारों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
झांकी में भारत की समृद्ध संस्कृति, भारतीय संविधान की गरिमा, स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों का बलिदान, सामाजिक एकता, स्वच्छ भारत अभियान और राष्ट्रीय अखंडता जैसे विषयों को बेहद आकर्षक और रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सजाई गई रंग-बिरंगी झांकियां सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चे विभिन्न वेश-भूषाओं में नजर आए और देशभक्ति गीतों व नारों के माध्यम से पूरे वातावरण को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।


झांकी के दौरान ग्रामीणों ने बच्चों की जमकर सराहना की और इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। बच्चों के चेहरे पर आत्मविश्वास, अनुशासन और उत्साह साफ झलक रहा था, जो कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है। झांकी का हर दृश्य लोगों को संविधान, देश की आजादी और सामाजिक जिम्मेदारियों की याद दिला रहा था। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मनीष यादव ने बताया कि इस झांकी का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करना, उन्हें भारतीय संविधान के मूल्यों से परिचित कराना तथा समाज में एकता, भाईचारे और राष्ट्रीय चेतना का संदेश फैलाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
उन्होंने आगे कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं और उन्हें बचपन से ही देश, समाज और संविधान के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना आवश्यक है।

बताते चलें कि इस झांकी में भारत माता की भूमिका में राफिया तबस्सुम, महात्मा गांधी की भूमिका में समीर आलम, रानी लक्ष्मीबाई के रूप में निर्मला कुमारी, पंडित जवाहरलाल नेहरू की भूमिका में नवनीत कुमार, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के रूप में इरशाद आलम, सरोजिनी नायडू की भूमिका में अरीशा खातून एवं अन्य नन्हे-मुन्ने छात्रों ने शानदार भूमिका निभाई, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। झांकी के सफल आयोजन में शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं अभिभावकों का सराहनीय योगदान रहा। बताते चले की मौके पर शिक्षक अखिलेश राव, आफताब आलम, सुरेंद्र प्रसाद, आनंद कुमार , समीर अंसारी, प्रिंस सोनी, उषा सिंह, अनु कुमारी, प्रिया कुमारी, ज्योति सीखा,सब्बो खातून, नुरसफा प्रवीण , तबस्सुम प्रवीण, उजाला परवीन आदि शिक्षकों की सराहनीय भूमिका देखी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here