सनराइज मॉडर्न स्कूल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन।।

0
176



Spread the love

बेतिया/मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट ।।

बेतिया/मझौलिया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मझौलिया प्रखंड अंतर्गत रमपुरवा महनवा पंचायत के बिरवा पोखरा चौक के समीप स्थित सनराइज मॉडर्न स्कूल परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे विद्यालय परिसर को तिरंगे, गुब्बारों और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक रॉबिन साह उर्फ सत्यम कुमार साह द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गई। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने सम्मानपूर्वक भाग लिया। ध्वजारोहण के उपरांत छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, एकांकी नाटक और प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम, संविधान की महत्ता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। बच्चों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम, अनुशासन, एकता और संविधान के प्रति सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक रॉबिन साह उर्फ सत्यम कुमार साह ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना है। ऐसे आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।


उन्होंने यह भी बताया कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं और उन्हें संविधान के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, स्थानीय गणमान्य लोग एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। मौके पर समाज सेवी उपेंद्र साह सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामप्रवेश कुमार, सत्यम कुमार, धनंजय कुमार, शिवम कुमार, नफीस आलम ,शत्रुघन कुमार, शिवानी कुमारी, साक्षी कुमारी, छवि कुमारी, सादिया खातून ,समीक्षा कुमारी, बबलू आलम, कन्हैया कुमार सहित भारी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here