एंबुलेंस ड्रेसर की निधन से ग्रामीणों में शोक।

0
37



Spread the love

बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड अंतर्गत मझौवा पंचायत के परसौनी वार्ड संख्या 04 में एक कोरोना योद्धा शत्रुजीत कुमार बाला उम्र करीब 50 वर्ष बगहा में एंबुलेंस में ड्रेसर का कार्य करते थे। जिनका निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। वे कोविड-19 महामारी के दौरान ग्रामीणों को जागरूक करने और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले प्रमुख स्वयंसेवक थे। 29 जनवरी को अचानक सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। जिसके बाद 6 दिनों तक ज़िंदगी मौत से जूझते हुए उन्होंने 3 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, वे लंबे समय से स्वास्थ्य ठीक रखने के बावजूद थकान महसूस कर रहे थे। गांव वालों ने उन्हें सच्चा सेवक मानते हुए श्रद्धांजलि दी। वे आशा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दर्जनों लोगों की जान बचाने में सहायक रहे। 4 फरवरी की सुबह उनका अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट पर हुआ, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण तपन मजूमदार, रामचंद्र बाला, संजय बाला, डॉ० किशोर कुमार फालिया, विजय गाईन, सूरज कुमार राय, कृपा सिंधु साहा, डॉ० विनय कुमार, मंगल दास शामिल हुए। मृतक शत्रुजीत कुमार बाला अपने पीछे पत्नी एवं पुत्र नवनीत कुमार और पुत्री नंदिता कुमारी को छोड़ दुनिया को अलविदा कर गए। जिससे पूरे गांव शोकाकुल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here