



विद्या भारती परिवार ने सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का किया आयोजन
जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,
बेतिया/वाल्मीकिनगर:- वाल्मीकिनगर में संचालित विद्या भारती परिवार के तरफ से सोमवार की सुबह विद्यालय परिसर में महिला सशक्तिकरण के लिए आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक सुश्री निर्मला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य को लेकर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा देना और उसके लिए उन्हें सम्मान प्रदान करना था। शिक्षा क्षेत्र, प्रशासनिक क्षेत्र, क्रीडा क्षेत्र एवं स्वर रोजगार में आत्मनिर्भर बनने सहित सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 70 से ज्यादा महिलाओं को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस बाबत प्राचार्य धनंजय मिश्रा ने बताया कि प्रशासनिक क्षेत्र में कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक सह समादेष्टा सुश्री निर्मला ने उत्कृष्ट भूमिका निभाई है। उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल कर उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली मुख्य महिलाओं में बाल विद्या केंद्र के प्रधान शिक्षिका सुनीता कुमारी, अस्मिता गुप्ता, अस्मिता कुमारी, अति कुमारी सहित अन्य महिलाएं चयनित की गई थी। इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए इस अधीक्षक सुश्री निर्मला ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान अभया आप ब्रिगेड के बाबत विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं आजकल किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना हर जगह हो रहा है। केवल उन्हें आत्म बल और आत्मविश्वास देने की जरूरत है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति रहा आकर्षण का केंद्र
विद्या भारती विद्यालय परिसर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन कर उपस्थित अधिकारियों एवं लोगों का मन मोह लिया। पंच परिवर्तन की दृष्टि से नारी में ज्ञान शक्ति, आत्म शक्ति, संगठन शक्ति एवं नेतृत्व शक्ति के साथ राष्ट्र शक्ति को पुष्पित एवं पल्लवित करने के उद्देश्य आयोजित यह कार्यक्रम के द्वारा पहली बार आयोजित किया गया था।
शिक्षा के साथ बच्चों में राष्ट्रभक्ति व वेदों का ज्ञान देना विद्या भारती का मुख्य उद्देश्य
आरएसएस संगठन से जुड़े विद्या भारती संस्थान वाल्मीकिनगर में वर्षों से संचालित हो रहा है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सनातन धर्म की प्रचार प्रसार, राष्ट्र सर्वोपरि के ज्ञान सहित हिंदुत्व की भाव जगाना है। इस संस्था से जुड़े कई छात्र वर्तमान में ऊंचे मुकाम हासिल कर देश और राज्य की सेवा कर रहे हैं। सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू की गई एवं शांति पाठ के साथ इसका समापन किया गया।










