



सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बांका जिला अंतर्गत फुल्लीडुमर प्रखंड के खेसर बाजार पुरानी हाट बाजार परिसर में अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु अधिनियम 1956के तहत अतिक्रमण वाद संख्या 03/2024/25 के तहत अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर 23 दिसंबर 2025 को तिथी निर्धारित की गयी है इस बात की जान कारी फुल्लीडुमर के अंचल अधिकारी मनोज कुमार के द्वारा दिया गया है ।इनके द्वारा यह भी बताया गया है की जिन अतिक्रमण कारियों से जगह ख़ाली कराया जायगा उसमें से कुल बिस लोग हैं जो निम्न प्रकार से है । जयप्रकाश यादव,कपिल केशरी, प्रदीप साह,बम बम भगत ,राज कुमार भगत ,उदय भगत , अरविंद भगत , रामनिवास भगत, रोहित भगत ,लाल मुनी देवी ,शिव शंकर भगत ,अजय भगत ,रुपेश भगत ,भानु भगत ,दीपक भगत , गोपाल भगत ,जगदीश भगत,राजेश भगत ,बरुण भगत ,रीता देवी के नामों के साथ सभी लोगों को अंचल अधिकारी फुल्लीडुमर द्वारा नोटिस भेजते हुए सुचना देने का कारें कर दिया गया है साथ ही 23 दिसंबर 2025 को अतिक्रमण बाद चलाने को लेकर जिला पदाधिकारी बांका , अनुमंडल पदाधिकारी बांका थाना अध्यक्ष के,र को कार्यालय के द्वारा पत्र निर्गत करते हुए सुचना दे देने का काम किया गया है साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी बांका से उक्त तारीख को दंडाधिकारी, काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल महिला पुलिस बल की भी मांग अंचलाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा मांग की गयी है ।इस कार्य वाही को लेकर खेसर बाजार के पुरानी हाट परिसर के व्यवसासियों में हड़कंप मचा हुआ है ।इस संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी ने बताया की मौजा खेसर थाना नंबर 85 खाता 199 खसरा 636 रकवा 30 डीसमल अबैध जमीन पर से कब्जा से मुक्त कराया जायेगा।










