24 घंटे राम नाम संकीर्तन के लिए निकाली गई कलश यात्रा।

0
101



Spread the love

नारायणी से जल भरने के लिए जल यात्रा में शामिल हुई एक सौ एक कन्याएं

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में बुधवार से शुरू 24 घंटे राम नाम संकीर्तन के लिए 101 कन्याओं के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में थाना क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञकर्ता गुड्डू कुमार ने बताया कि माता नर देवी की कृपा से 24 घंटे के लिए अखंड राम नाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस अनुष्ठान में सभी लोगों को निमंत्रण भेजा गया है। जल भरने के दौरान नारायणी के तट पर जय श्री राम के जय घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। आचार्य कामेश्वर तिवारी ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इस यज्ञ की पूर्णाहुति आज की जाएगी। पूर्णाहुति के समय उपस्थित होने के लिए सनातन धर्म के सभी धर्मावलंबियों को बुलाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here