बन विभाग के द्वारा बन क्षेत्र में सड़क के मरम्मती कार्य करने से लगभग एक दर्जन गांवो के लोगों को होगी आबागमन की सुविधा।

0
231

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड मुख्यालय से फुल्लीडुमर,माता थाना ,जाबा बहियार,चौडाढ,भुडकुडिया, जद कुटिया,चौनहा,बेलवा तरी ,उर्दवारी, शैलैया, ढकबा, ढोढरी, धावावरन, मयूरनाचन होते हुए यह सड़क लगभग आठ से दस किलोमीटर बांका बेलहर मुख सड़क में जाकर मिलती है इसमें से लगभग चार किलोमीटर सड़क बन क्षेत्र में पड़ जाने के कारन यह सड़क पक्की सड़क नहीं बन पाने के कारन जंगली क्षेत्र में पड़ने बाले इन गांवों के लोगो को प्रखंड मुख्यालय आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है खास कर बरसात के मौसम में इस चार किलोमीटर सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हो जाने के कारन साईकील और मोटरसाइकिल को लेकर चलने में भी दुर्घटना होने की सम्भावना हरवक्त बनी रहती है। जब की चार किलोमीटर कच्ची सड़क के बाद सेस भाग पथनिर्माण विभाग के द्वारा बनाया गया है ।बन क्षेत्र में पड़ने बाले चार किलोमीटर उबड खाबड़ कच्ची सड़क में बन विभाग के द्वारा जेसीबी से पूरे चार किलोमीटर सड़क को समतलीकरण करते हुए मोरंग विछाने का कार्य प्रारंभ कर दी गयी है इस सराहनीय कार्य करने को लेकर पूर्व जिला परिषद सदस्य कमलाकांत यादव, समाजिक कार्यकर्ता अशोक यादव,काली यादव , फुल्लीडुमर पंचायत के मुखिया सायमन मरांडी,पिंकु यादव , पूर्व मुखिया जोगेन्दर मूर्मू,आदी अन्य लोगों के द्वारा बन विभाग के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। पूर्व जिला परिषद सदस्य कमलाकांत यादव ने बताया कि खास कर दक्षिणी कोझी पंचायत के लोगों को प्रखंड मुख्यालय आने में इस जंगली क्षेत्र होकर बहुत ही कम दुरी तय करना पड़ता है जिसकी बरसात के मौसम में केडिया ,भितीया ,रमसरैया , खेसर ,राता ,धनकुडिया होते हुए फुल्लीडुमर प्रखंड आने में लगभग पच्चीस किलोमीटर सड़क तय करना पड़ जाता है ।जंगली सुहाग में पड़ने बाले गांव मुख्य तह चौडाढ,भुडकुडिया,जाबा बहीयार ढोढरी गांव के लोगों के लिए बरदान साबित हो रहा है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here