गोद लिए मझौलिया थाना का डीआईजी हरकिशोर राय ने लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देश।

0
173

Spread the love

बेतिया/मझौलिया। चंपारण प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरकिशोर राय ने अपने गोद लिए हुए मझौलिया थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ा दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की स्थिति, महिला हेल्ड डेस्क, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की। डीआईजी ने थाना में दर्ज लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए पुलिस अधिकारियों को कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने फरार आरोपितों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, वारंटों का निष्पादन सुनिश्चित करने तथा अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना पहुंचने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए जिससे आम लोगों का भरोसा और मजबूत हो। साथ ही जनोन्मुखी पुलिसिंग को बढ़ावा देने तथा शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की पहल डीआईजी ने थाना के विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर सदर एसडीपीओ अजीत कुमार,सदर इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार,थानाध्यक्ष अमर कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। डीआईजी के निरीक्षण से थाना प्रशासन में नई ऊर्जा और जवाबदेही देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here