पर्यटन स्थलों पर वन विभाग के सौजन्य से चलाया गया सफाई अभियान।

0
128



Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- वाल्मीकिनगर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर वन विभाग के सौजन्य से सफाई अभियान चलाया गया। रेंजर अमित कुमार के नेतृत्व में वनकर्मी सुबह जंगल कैंप में जुटे। उन्होंने तय किया कि सफाई अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। इसके तहत जंगल कैंप के दो किलोमीटर के दायरे में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वाल्मीकिनगर रेंजर अमित कुमार ने बताया कि किसी भी प्राकृतिक स्थल की पहचान वहां की सुंदरता और सफाई से होती है। इसी सोच के साथ जंगल कैंप, इको पार्क, पाथवे और गिरी दर्शन जैसे पर्यटन स्थलों पर प्लास्टिक, पानी की बोतल और अन्य कचरे की सफाई की गई। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। लोगों से अपील की गई कि वे इधर-उधर कूड़ा न फेंकें। कूड़ा हमेशा कूड़ेदान में ही डालें। यह स्वच्छता अभियान पर्यावरण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चलाया गया है।

प्लास्टिक के कचरे से वन्यजीवों को होता है नुकसान

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र में पूर्व से ही प्लास्टिक के कचरा फेंकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जंगल के अंदर जाने वाले पर्यटकों की तलाशी लेकर उनके पास रखे प्लास्टिक के बोतलों सहित अन्य वस्तुओं को जमा कर लिया जाता है। वन क्षेत्र में प्लास्टिक का बिखराव वन्य जीवों के लिए हानिकारक होता है। उसके खाने से कई वन्य जीव असमय ही मर जाते हैं। इसीलिए वन विभाग प्लास्टिक के कचरो सहित अन्य कचरो की फैलाव को लेकर गंभीर है।

साफ सफाई का उद्देश्य

प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना, पर्यावरण की सुरक्षा करना और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। जंगल के बाहर क्षेत्र में कचरे का फैलाव विशेष रूप से भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों द्वारा किया जाता है। जिस पर वन विभाग अब गंभीर बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here