डाक्टर के अभाव में अल्ट्रासाउंड मशीन पड़े हैं कई माह से बेकर मरीजों को नहीं मिल रही है सुविधा।

0
16

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में टेकनेशियन सह चिकित्सक के अभाव में अल्ट्रासाउंड मशीन रहते हुए भी मरीजों को सेवा नहीं मिल पाती है जिस कारन से गरीब , असहाय मरीजों को प्रखंड से बाहर जाकर मोटी रकम देते हुए अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है ।इस संबंध में जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर के प्रबंधक विकास कुमार से जानकारी लेने पर बताया गया है कि इस अस्पताल को अल्ट्रासाउंड मशीन मिले कयी माह गुजर गया है। इस मसीन को चलाने को लेकर डाक्टर प्रिति कुमारी का पोस्टिंग भी इस अस्पताल में किया गया था लेकिन किसी कारन बस पूर्व के सिबिल सर्जन बांका के द्वारा डिबटेसन शदर अस्पताल बांका कर दिया गया था बांका शदर अस्पताल में लगभग एक साल से ऊपर सेवा देने के बाद से अभी वर्तमान 06 माह के लिए मातृत्व अबकास में है ।इस लिए संस्थान में अल्ट्रासाउंड मशीन रहते हुए भी समुचित सेवा मरीजों को नहीं मिल पा रही है इस संबंध में बांका के वर्तमान सिविल सर्जन जितेंद्र सिंह से जानकारी लेने पर बताया गया है कि इस संबंधमें मुझे जानकारी है की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में अल्ट्रासाउंड मशीन रहते हुए भी समुचित सेवा मरीजों को नहीं मिल पा रही है जिसे चलाना था वो अभी मातृत्व अबकास में है ।फिर भी शीघ्र ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए एक दो सप्ताह के अंतर्गत अल्ट्रासाउंड मशीन को रोगियों के सेवा उपलब्ध कराने को लेकर चालू कराया जायगा इस संबंध में प्रखंड के कयी बुध्दि जिबियो ने भी अल्ट्रासाउंड मशीन चलाने को लेकर एंव गरीब असहायों रोगीयो को सेवा नहीं मिल पाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here