



जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,
बेतिया/वाल्मीकिनगर:- वीटीआर का दीदार करने आए पर्यटकों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। बचने के लिए पर्यटकों में भगदड़ मच गई। कई पर्यटक बुरी तरह से जख्मी हो गए। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल मंडल दो के वाल्मीकिनगर रेंज में छठ महापर्व समापन के बाद वीटीआर भ्रमण करने आए पांच पर्यटकों पर बुधवार की शाम जंगली मधुमक्खियां ने आक्रमण कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है। मधुमक्खियों के हमले में घायल पर्यटकों में दीपक सिंह (मोतीहारी), चंदन कुमार सिंह (मोतिहारी), शिवम मंडल (भेड़िहारी), गोविंद मंडल एवं धर्मेंद्र शाह मुख्य रूप से शामिल हैं। इस बाबत चिकित्सा प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया है।










