छठ महापर्व में वन सुरक्षा को लेकर वन कर्मियों की छुट्टियां रद।

0
27



Spread the love

एसएसबी के साथ मिलकर वन संपदा और वन्यजीव सुरक्षा के लिए करेंगे पेट्रोलिंग

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल दो के वाल्मीकिनगर और गोनौली रेंज में कार्यरत वन कर्मियों की छुट्टियां छठ महापर्व में रद्द कर दी गई है। इसका मुख्य कारण पर्व के समय वन अपराधियों की गतिविधियां बढ़ जाती है, जिससे वन संपदा और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचता है। जिसको लेकर विभाग द्वारा यह कदम उठाया गया है। इस बाबत रेंजर अमित कुमार ने बताया कि छठ महापर्व में किसी भी कर्मी का छुट्टी मंजूर नहीं किया गया है। वन विभाग में कार्यरत कर्मी एसएसबी के साथ मिलकर वन अपराधियों पर नजर रखेंगे। साथ ही समय-समय पर वन क्षेत्र के संवेदनशील जगहों पर पेट्रोलिंग भी करेंगे। जिसकी शुरुआत शुक्रवार को कर दी गई है। एसएसबी जवानों के साथ मिलकर शुक्रवार को उसे क्षेत्र में पेट्रोलिंग किया गया जिस क्षेत्र में वन्यजीवों एवं वन संपदा पर वन अपराधियों की नजर रहती है। अब यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। शुक्रवार को की गई पेट्रोलिंग का नेतृत्व फॉरेस्ट गार्ड सूरज कुमार, समीर आलम और संगम कुमार ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here