वन विभाग और एसएसबी की टीम ने किया संयुक्त गश्त।

0
276



Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत बनाने के लिए वन विभाग और एसएसबी की टीम ने संयुक्त गश्त की। इस दौरान संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा से लगे संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। टीमों की ओर से सीमा से लगे मार्गों पर विशेष निगरानी की। बताते चलें कि संयुक्त गश्त का उद्देश्य सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोकना है। वहीं इस गश्त से वन्यजीवों की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। वनपाल आशीष कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस बाबत रेंजर अमित कुमार ने बताया कि यह पहल सीमावर्ती क्षेत्रों में वन्यजीवों की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद करेगी। नियमित गश्त से वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर भी रोक लगेगी। जटाशंकर चेकनाका से कोलेश्वर मंदिर तक पेट्रोलिंग की गई। संयुक्त गश्त का मुख्य उद्देश्य भारत नेपाल सीमा पर तस्करी, अवैध गतिविधियों और वन्यजीवों की सुरक्षा को मजबूती प्रदान करना है। यह गश्त सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में मदद के साथ साथ सहयोग और समन्वय को भी बढ़ावा देती है। भारत नेपाल का सीमा खुला हुआ है। सीमा खुला होने के कारण गंडक नदी के रास्ते घुसपैठ न हो सके, इसके लिए गंडक नदी से सटे वन क्षेत्र में लगातार सुरक्षा कर्मियों के साथ वन विभाग की टीम पेट्रोलिंग करती रहती है। सीमावर्ती क्षेत्रों में वन्यजीवों को सुरक्षा भी एक महत्वपूर्ण पहलू है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here