



सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र पंचायत खेसर में स्थित हिमालय अकादमी शिक्षण संस्थान खेसर के द्वारा प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी 1 मार्च को विद्यालय का वर्षगांठ मनाया गया इस उपलक्ष पर प्राइवेट स्कूल चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में सैयद सियामल अहमद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में फूली डूमर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह अंचल अधिकारी मनोज कुमार प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज प्रभाकर खेसर थाना अध्यक्ष सुप्रिया कुमारी फूली डूमर थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार संस्थान के प्राचार्य उमेश यादव सहायक शिक्षक हेमंत कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से फिता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए वर्षगांठ मनाया गया विद्यालय वर्षगांठ के कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी सहायक शिक्षक शिक्षिका एवं काफी संख्या में इलाके गणमान्य लोगों के अलावे अभिवावक गण मौजूद थे मोटे पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों के द्वारा एक एक पर शिक्षा पर एंव विधालय द्वारा किए गए कार्य क्रम पर प्रकाश डाला गया साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद सियामल अहमद ने भी इस कार्यक्रम को लेकर काफी सराहना की वर्षगांठ के उपलक्ष पर संस्थान के बच्चे एवं बच्चियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत की गयी इस कार्यक्रम में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर हरीकिशोर भारद्वाज एवं संगठन के जिला समन्वयक एवं आवासीय मार्शल अकादमी शिक्षण संस्थान खेसर केप्राचार्य आचार्य रघुनंदन शास्त्री भी मौजूद थे।










