भाजपा के संगठन मंत्री ने ऐतिहासिक मंदिरों का किया दीदार

0
425



Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के भाजपा संगठन महामंत्री अजय जामवाल मंगलवार की शाम बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री शिवेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला, राजकुमार शर्मा, विशाल पांडेय, सीमा जागरण मंच के प्रचार प्रमुख प्रेम कुमार, भाजपा कार्यकर्ता रंजीत कुमार के साथ वाल्मीकिनगर पहुंचे। वाल्मीकिनगर के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान सारण और पश्चिमी चंपारण के भाजपा संगठन चुनाव प्रभारी अजय जमवाल ने अतिथि भवन में बैठक कर पश्चिमी चंपारण जिले में भाजपा की वस्तु स्थिति पर कार्यकार्ताओं से जानकारी ली। कार्यकार्ताओं के साथ बैठक के उपरांत अजय जामवाल ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि की तपो भूमि पर रहने वाले यहां की जनता और कार्यकर्ताओं का भाजपा के प्रति रुझान देश के लिए शुभ संकेत है। विश्व के लोकप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ही नहीं विदेशों में भी भारत के प्रगति की चर्चा हो रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को 225 सीटों पर जीत दर्ज कराने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बूथ लेवल पर मेहनत करना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सारण और पश्चिमी चंपारण के लिए भाजपा संगठन के चुनाव प्रभारी के रूप में हमें मनोनीत किया है। मुझे आशा है कि भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा हमारा साथ मिलेगा।

वाल्मीकिनगर को रामायण सर्किट से जोड़ने के लिए की जाएगी पहल

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के भाजपा संगठन महामंत्री व सारण और चंपारण के भाजपा संगठन के चुनाव प्रभारी अजय जमवाल ने वाल्मीकिनगर के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान बुधवार की सुबह ऐतिहासिक मंदिरों का भ्रमण कर पूजा अर्चना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल को रामायण सर्किट से जोड़ने के लिए केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा की जाएगी। जिस भूमि पर स्वयं प्रभु श्री राम का पदार्पण हुआ, और दो वीर योद्धाओं का जन्म हुआ, उस पवित्र स्थल को विशेष रूप से विश्व पटल पर लाने की जरूरत है। इसके लिए हमारा प्रयास जारी रहेगा।

जल, जंगल, पहाड़ का एक साथ मिश्रण अन्यत्र कहीं नहीं

2025 बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने व संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए वाल्मीकिनगर पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री शिवेश कुमार ने जंगल भ्रमण के दौरान वरीय नेताओं को बताया कि यहां प्रकृति का दिया हुआ हर वह चीज है, जो अन्यत्र कहीं नहीं मिलता। जल जंगल और पहाड़ का मिश्रण अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित पश्चिमी चंपारण जिले को और खूबसूरत बना देता है। यहां के रहने वाले लोग भी धार्मिक मनोवृति के हैं। जो हिंदू और सनातन के लिए शुभ संकेत है। बगहा जिला भाजपा अध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला ने वरीय नेताओं को यहां के ऐतिहासिक धरोहरों सहित नर देवी मंदिर के इतिहास के बाबत जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here