

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। फुल्लीडुमर थाना पुलिस के द्वारा शराब कारोबारी एवं शराब पीने वालों को लेकर पुलिस के द्वारा लगातार छापामारी अभियान जारी है इस दौरान पुलिस के कड़ी कार्यवाही से दर्जनों शराब माफियाओं का कारोबार ध्वस्त करने का काम किया है एवं शराब बनाने की जखीरा को भी ध्वस्त करने का काम किया है साथ ही दर्जनों शराबियों को भी पकड़ पकड़ कर जुर्माना हेतु बांका न्यायालय भेजने का भी कार्य कर रही है इस दौरान शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए थाना क्षेत्र के पथैंय गांव से ब्रजेश कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया गया जानकारी हो कि सूत्रों के द्वारा पुलिस को मालूम हुई की एक शराबी गांव में शराब पीकर अभद्र व्यवहार कर रहा है पुलिस के द्वारा सूचना मिलते ही मौके पर ही शराबी को गिरफ्तार कर लिया गया उक्त गिरफ्तार शराबी को अल्कोहल जांच करते हुए जुर्माना हेतु बांका न्यायालय भेज देने का काम किया गया है।










