




बगहा/चौतरवा। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के परसौनी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के परिसर में झंडातोलन के बाद संस्था की लापरवाही के कारण देर रात तक अपनी शान बिखेरी। बता दें कि बगहा बेतिया एनएच 727 से सटे परसौनी चौक का मामला है। वहीं राहगीरों तथा स्थानीय लोगों ने तिरंगा लहराते हुए देख लोगों ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। जिसके बाद इसकी सूचना चौतरवा थानाध्यक्ष राहुल सिंह को दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच करते है। किन्तु अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। स्थानीय समाजसेवी रिपुसुदन द्विवेदी ने कहा
कि “यह तिरंगा हमारी पहचान है। हमें गर्व है कि हमने इसे इतनी रात तक लहराते देखा, लेकिन यह तिरंगा का अपमान हम बर्दास्त नहीं करेंगे। हालांकि सवाल उठता है कि जब तिरंगा लहराता है, तो हमें इसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। लोगों ने तिरंगे के प्रति अपने जज्बात व्यक्त किए और सुरक्षा की मांग की। क्या यह एक संकेत है कि हमें अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति और अधिक सजग रहना होगा, वहीं दोषी बैंक कर्मीयों के विरुद्ध स्थानीय थाना मे एफआईआर दर्ज हो और न्याय संगत कार्यवाही करने कि मांग श्री द्विवेदी ने किया है।
वहीं इस मामले में शाखा प्रबंधक जगत प्रसाद ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि झंडारोहण के बाद मै घर चला आया था। मुझे जानकारी नहीं थी चौतरवा थानाध्यक्ष के द्वारा फोन किया गया तो मुझे जानकारी मिली तुरंत बोल कर उसे उतरवाया गया।उन्होंने झंडे को उतरने का समय में बदलाव का हवाला दिया। अब सोचने वाली बात यह है कि जब सरकारी कर्मचारी ही इतनी बड़ी लापरवाही करेंगे, तो भविष्य में हमारी शान तिरंगे को कौन सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी लेंगे।