नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी।

0
510



Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकीनगर। नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। गंडक नदी में एक लाख 47 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसके बाद गंडक नदी उफान पर आ गई है। तेजी से बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए अभियंताओं ने गंडक बाद नियंत्रण कक्ष में चौकसी बढ़ा दी है। वहीं, निचले इलाके में रहने वाले लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गयी है।

बाढ़ की आहट

नेपाल में हो रही झमाझम बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिसके कारण गंडक बराज नियंत्रण कक्ष द्वारा एक लाख 47 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया, जिससे निचले इलाकों में फिर से बाढ़ की आशंका प्रबल हो चली है। तटवर्ती इलाके के लोगों को लग रहा था कि गंडक का जलस्तर कम होने के बाद स्थितियां सामान्य हो जाएंगी।लेकिन दोबारा गंडक का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और अब फिर से हालात बिगड़ने की आशंका प्रबल हो चली है।वाल्मीकिनगर मौसम विभाग के पर्यवेक्षक सुधांशु कुमार ने बताया कि इस मानसून सत्र का सबसे अधिक बारिश 56 एमएम दर्ज किया गया था। लेकिन सोमवार को 25.5 एम एम‌ बारिश हुई है।अगले 24 घंटे तक बारिश में कमी होने के आसार नहीं है। गरज के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा बहने का भी अनुमान लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here