गुरुवार से लापता युवक का त्रिवेणी कैनाल में मिला शव।

0
424



Spread the love

नौतनवा से ग्रामीणों के साथ दाह संस्कार में आए 22 वर्षीय अशोक का खोजबीन के बाद त्रिवेणी कैनाल से मिला शव

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर। जिमरी नौतनवा पंचायत के नौतनवा गांव से गुरुवार को दाह संस्कार में वाल्मीकिनगर आए 22 वर्षीय युवक अशोक महतो पिता प्रकाश महतो लापता हो गया था। जिसका शव शनिवार की सुबह त्रिवेणी कैनाल से निकाला गया। बता दें कि दाह संस्कार के बाद अशोक महतो का साथ गांव वालों से छूट गया था। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने अशोक की खोजबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस को अशोक के गुम होने की सूचना दी गई। जब अशोक का कहीं अता-पता नहीं चला तो, ग्रामीणों को अशोक के कैनाल में डूब जाने का शक हुआ। त्रिवेणी कैनाल में ज्यादा पानी होने के कारण ढूंढ पाना मुश्किल हो रहा था। जल संसाधन विभाग द्वारा कैनाल के पानी को बंद किया गया। ग्रामीणों द्वारा पूर्वी कैनाल जल विद्युत परियोजना के जाली वाले पुल से खोजबीन शुरू की। अंततोगत्वा वाल्मीकिनगर थाना और कस्टम कार्यालय के बीच कैनाल में अशोक का शव सुबह 11 बजे काफी खोजबीन के बाद मिला। शव मिलते ही मौके पर मौजूद परिजनों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों द्वारा परिजनों को समझा बूझकर शांत कराया गया। वाल्मीकिनगर पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया।

मृतक अशोक की पारिवारिक पृष्ठभूमि

मृतक अशोक महतो अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पिता प्रकाश महतो आंध्र प्रदेश में मजदूरी करते हैं। अशोक घर पर रहकर खेती बारी करता था। उससे छोटी दो बहनें है, जिनकी शादी करने के लिए पिता परदेश में है, और पुत्र गांव में रहकर परिश्रम करता था। अशोक महतो की शादी नौतनवा गांव में ही 5 वर्ष पूर्व पुष्पांजलि कुमारी से हुई थी जिससे 2 वर्ष का एक बेटा है। ग्रामीणों में अकलू महतो अवधेश महतो, सुखाड़ी उरांव एवं हरेंद्र महतो ने बताया कि अशोक का पूरा परिवार मिलनसार एवं सादगी भरा था। अशोक के मौत हो जाने के बाद उसका पूरा परिवार बिखरने के कगार पर पहुंच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here