अकासी बिजली के चपेट में आने से 60 वर्षीय व्यक्ति हुए मुर्छित डाक्टर ने किया मृत घोषित।

0
246



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बाँका। बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र कैथा पंचायत के जगतपुर ईटहरी गांव निवासी गुलाव यादव के पुत्र बुगो यादव उम्र लगभग 60 वर्षीय गांव के बगल बहियार में मवेसी चरा रहा था की अचानक तेज आंधी तूफान और जोरदार बारिश होने से जोरों से अकासी बिजली गरजा जिस कारण बुगो यादव इसके चपेट में आ गया और मुर्छित होकर बहीयार में गीर पड़ा। परीजनो को जानकारी होने पर तुरंत समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर ले जाया गया जहां डाक्टर संजीव कुमार ने ज्यों ही उपचार करने पहुंचे की देखते ही मृत घोसीत कर दिया। मृत्यु की खबर सुनते ही गांव के अलावे आस पास पड़ोस के लोग फुल्लीडुमर अस्पताल के तरफ दौड़ लगा दी। इस घटना की खबर गांव में आग की तरह फ़ैल गयी मृतक बुगो यादव को दो लडका एक लडकी है जो सभी सादी सुदा है। बड़ा लड़का संजीव कुमार यादव दुसरा लड़का निरज कुमार यादव है। पत्नी सीता देवी बताया गया। परीवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की खबर सुनते ही कैथा पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंदन कुमार अस्पताल पहुंचे और इस दुख की घड़ी में परीजनों को धैर्य से काम लेने को कहा तथा मृत आत्मा की शांति को लेकर ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं इस घटना को लेकर काफी लोगों ने दुख व्यक्त किया कैथा पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार , समाजसेवी लखन लाल देव , प्रमुख गौतम प्रकाश, जिला परिषद सदस्य दिपांकर विश्वजीत, संजीव देव ,विजय यादव, गौरी शंकर यादव, संजय मांझी, राजेश देव ,जय प्रकाश देव , अशोक देव इसके अलावे भी अन्य लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here