भूसे के ढ़ेर में लगी आग से लाखों का नुकसान, घर में रखा अनाज, भूसा, ई रिक्शा बाइक जलकर राख।

0
301



Spread the love

वाल्मीकिनगर से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट..

वाल्मीकिनगर। गर्मी के मौसम में आग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला थाना क्षेत्र के गोल चौक में सामने आया है, जहां भूसे के ढेर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आग ने घर और भूसे के को अपनी चपेट में ले लिया था।

भूसे के ढेर से लगी आग,लाखों का नुकसान

बुधवार की रात अचानक भूसे के ढेर से लगी आग से घर में रखे लाखों रुपए मूल्य का अनाज, भूसा, ई रिक्शा, बाइक जल गए। गुरुवार की सुबह भी वन विभाग की अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचकर सुलग रही आग को शांत किया। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि गोल चौक निवासी संजीव कुमार भूसा के पास पालतू मवेशी, ई रिक्शा, एवं बाईक को वहीं पर रखते थे।बुधवार की रात वे जब अपने घर में सो रहे थे कि अचानक शोरगुल से उनकी नींद खुल गई। घर में रखा भूसा, अनाज, ई रिक्शा, बाइक के में आग लग गई। खूंटे पर बंधे मवेशियों को किसी तरह बाहर निकाला। इसी क्रम में पशुपालक भी आंशिक रूप से झुलस गए। इस अगलगी में पशुपालक को लाखो का नुकसान हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here