शराब कांड के फरार नामजद अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0
265



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बाँका। फूली डूमर थाना कांड संख्या 758/2024 के नामजद वर्षो से फरार अभियुक्त को पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थानाध्यक्ष बबलू कुमार के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोता गांव निवासी वर्षो से फरार अभियुक्त सुदीन यादव पिता आधार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस टीम की टीम गठित की गई थी जिसमें थानाध्यक्ष बबलू कुमार सहित एस आई राजीव रंजन, मनीष कुमार सिंह, शरद श्रीकांत एवं पुलिस बाल को साथ लेकर शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त गिरफ्तार व्यक्ति शराब कारोबारी था जिसे शनिवार को स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए पुलिस के सुरक्षा में न्यायलय बांका जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here