प्रखंड के उत्तरी कोझी पंचायत में एक नंबर वार्ड और तीन नंबर वार्ड में वर्षों पूर्व से मृत पड़ा नल जल योजना।

0
21

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला फूललीडुमर प्रखंड अंतर्गत उत्तरी कोझी पंचायत के वार्ड संख्या एक इटली एवं वार्ड संख्या 3 इटहरी गांव में विगत कई वर्षों से लाखों रुपए से बने नल जल योजना मृत पड़ा हुआ है ग्रामीण गुडलेश कुमार , सत्यम कुमार आजाद कुमार अनिल कुमार शिव शंकर कुमार निरंजन कुमार विपिन कुमार दुग्गल देव सिकंदर यादव श्रीकांत राय आदि इन दर्जनों लोगों ने बताया कि विगत चार-पांच साल पूर्व से एक नंबर वार्ड में बने जलमिनर मृत पड़ा हुआ है जब से बना है आज तक इस जल मीनार से वार्ड के नागरिकों को शुद्ध जल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है यह जलमिनर का जगह मवेशी के चारा रखने का एक अड्डा बना हुआ है ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस संबंध में कई बार मौखिक एवं लिखित शिकायत विभाग से की गई बावजूद आज तक इसे कोई देखने वाला नहीं वहीं वार्ड संख्या 3 इसी गांव में बने जल मीनार भी बरसों पूर्व से खराब पड़ा हुआ है आंधी तूफान में विगत वर्ष पूर्व एक टंकी उड़ गया है आज तक कोई भी पदाधिकारी इसका सुधि लेने नहीं आया है यहां तक की इस पंचायत की मुखिया को भी कई बार कहा गया लेकिन किसी प्रकार का ध्यान आज तक इस जल मीनार पर प्रतिनिधियों के अलावा पदाधिकारी का भी नहीं है इस संबंध में जब प्रखंड में पदस्थापित पी एच ई डी के कनीय अभियंता रामचरित्र मंडल से जब जानकारी ली गई इन्होंने बताया कि इस तरह की शिकायत ग्रामीणों द्वारा प्राप्त हुई है एक सप्ताह के अंतर्गत दोनों जल मिनार को मरम्मत करते हुए वार्ड के नागरिकों को जल की आपूर्ति कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here