चार किलो ग्राम गांजा, नेपाली बाइक सहित तस्कर गिरफ्तार, साठी लौरिया थाना सीमा स्थित जवाहरपुर घाट पर चढ़ा हत्थे।

0
30

Spread the love

लौरिया से अखिलेश उर्फ दीपक सिंह की रिपोर्ट

लौरिया। मंगलवार की देर शाम स्थानीय पुलिस ने थानाक्षेत्र में हो रही मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक थाम दिशा में की गई कार्रवाई में एक गांजा तस्कर को नेपाली नंबर की बाइक और चार किलो ग्राम मादक पदार्थ ( गांजा ) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । वही मादक पदार्थों की तस्करी के तहत कांड दर्ज कर आज आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया । उक्त आशय की जानकारी देते हुए पु नि सह थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार को देर शाम गुप्त सूचना मिली कि मादक पदार्थों का खेप लेकर एक तस्कर बाइक से थानाक्षेत्र के जवाहरपुर घाट से प्रवेश करने वाला है । प्राप्त जानकारी को संध्या गश्ति दल को अवगत करवाया गया जिनके द्वारा सघन वाहन जांच करने के क्रम में एक नेपाली नंबर मोटर साईकिल को रोक कर तलाशी ली गई तो बाइक पर एक बोरी में छिपा कर रखी गई मादक पदार्थ (गांजा) कुल वजन चार किलो ग्राम बरामद किया गया । जिस आरोप में मोटर साईकिल चलाने वाले को हिरासत लेकर नाम पता पूछा गया तो मोटर साईकिल चालक ने अपना नाम ग्यासुद्दीन शेख पिता तबारक शेख ग्राम भेड़िहारी थाना पुरुषोत्तम पुर जिला पश्चिम चंपारण बेतिया बताया । उक्त तस्कर को एन डी पी एस को सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here