

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के पत्रक 11 13 दिनांक 29 अप्रैल 2026 बुधवार को आरटीपीएस कार्यालय बांका जिले के फूली डूमर प्रखंड निरीक्षण करने को लेकर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी निगरानी विभाग पटना के पदाधिकारी अर्चना भारती एवं आईटी प्रबंधक निगरानी विभाग पटना के पदाधिकारी विवेक कुमार के द्वारा निरीक्षण किया गया इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह से जानकारी लेने पर बताया कि इन दोनों टीमों के द्वारा प्रखंड फुली डूमर के आरटीपीएस कार्यालय का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान लोक सेवा केंद्र जांच के क्रम मे सभी प्रकार के पंजी का संघरण पाया गया।

कार्यालय में सभी प्रकार के बिंदुवार ऑनलाइन द्वारा प्रतिवेदन का अवलोकन किया गया जिसमें सभी से सही पाया गया इस दौरान साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया दीवार लेखन पर भी ध्यान देते हुए सभी वहां पर लिखे पाए गए अंचल कार्यालय के लोक सेवा केंद्र का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान आरटीपीएस कार्यालय के सभी कर्मी मे से आईटी सहायक विपुल कुमार , कार्यपालक सहायक प्रणव कुमार सिंह , कार्यपालक सहायक विनोद कुमार साह , कार्यपालक सहायक विभाग कुमार वैद्य सभी उपस्थित कार्यालय में पाए गए आए हुए पदाधिकारी को प्रमुख गौतम प्रकाश के द्वारा गुलदस्ता देखकर स्वागत किया गया इस दौरान जांच के क्रम में आए हुए पदाधिकारी के द्वारा सभी प्रकार से संतुष्ट पाए गए इस दौरान पदाधिकारी ने बताया कि भवन के अभाव में आरटीपीएस कार्यालय कर्मी को कुछ कठिनाई होती है विद्युत की सही आपूर्ति नहीं होने से कार्य बाधित होती है इसे सुचारु रूप से आपूर्ति करने का भी निर्देश दिया गया साथी सेड निर्माण को लेकर भी दिशा निर्देश दिया गया।










