जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक।

0
386



Spread the love

बगहा। बगहा एक प्रखंड के चौतरवा में जदयू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नौशाद अख्तर की अध्यक्षता में कोर्ट माई स्थान परिसर में एक बैठक किया गया। जिसमे उपस्थित बिभिन्न अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्ष को फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया। वही जिला प्रवक्ता अब्दुल कयूम अंसारी व जिलाध्यक्ष नौशाद अख्तर ने संयुक्त रूप से बताया कि आगामी 2025 की बिधान सभा चुनाव में अल्पसंख्यकों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। सभी संगठित होकर एकजुट होकर एक दूसरे की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

हम सभी सदस्य एवं पदाधिकारीगण संगठित होकर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यो को जन जन तक पहुचायेंगे। चम्पारण में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मौके पर मो0 इजहार सिदिक़्क़ी जिलाउपाध्यक्ष मुर्तुजा अंसारी, पिपरासी अध्यक्ष अमरुल्लाह अंसारी, साकिर अली, पंचायत अध्यक्ष सलहा बरिअरवा मो0 हकीम अंसारी, जिला सचिव मो0 वसिउल्लाह, जिला महा सचिव जहांगीर अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल्लाह साह, प्रखंड अध्यक्ष मुस्लिम अंसारी, फ़ख्रुल हसन, रामनगर प्रखंड अध्यक्ष तबरेज आलम, मो0 आलमगीर, फैजुल रहमान, मो0 साहेब सिदिक़्क़ी, बगहा 2 प्रखंड अध्यक्ष डॉ0 जावेद अंसारी, गौनाहा प्रखंड अध्यक्ष डॉ0 सद्दाम साहब, महासचीव मो0 जुनैद, भितहा प्रखंड अध्यक्ष मो0 साबिर, ठकराहा प्रखंड अध्यक्ष सलाउद्दीन मंसूरी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here