जनता दरबार में आधा दर्जन मामलों का निपटारा।

0
174

बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड अंतर्गत चौतरवा थाना परिसर में लगाए गए जनता दरबार में शनिवार को आधा दर्जन मामलों का निपटारा किया गया। सीओ नर्मदा श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 10 मामलों की सुनवाई की गई। उनमें आधा दर्जन मामलों का निपटारा किया गया। वही शेष चार मामलों को ले अग्रिम तिथि मुकर्रर की गई। सीओ ने बताया कि भूमि संबंधित मामलों का असली आधार भूमि का कागजात होता है। जिसे देखकर उचित और अनुचित का आकलन किया जाता है। वैसे यदि ठंडे दिमाग से सोचे तो कोई विवाद नहीं रह जाएगा। अनावश्यक रूप से विवाद करने की कुछ लोगों की प्रवृति होती है। यही असंतोष व विवाद का कारण बनता है। वही मौके पर थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि लोगों को अपने गलत सोच पर अंकुश लगाना चाहिए। इससे समय के साथ धन की बरबादी होती है। साथ ही आपसी माहौल बिगड़ता है। मौके पर राजस्व कर्मचारी फिरोज अंसारी, अमीत कुमार,अजीत कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here