पूर्ण सूर्य ग्रहण आज:- पं०भरत उपाध्याय

0
599

बिहार। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार रात्रि 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर मध्यरात्रि 02 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। आज लगने वाले सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इसीलिए भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण भारत के अलावा कनाडा, मेक्सिको, यूनाइटेड स्टेट्स, कोलंबिया, कोस्टारिका, अरूबा, बर्मुडा, करेबियन नीदरलैंड, क्यूबा, डोमिनिका, रूस, पोर्तो रिको, ग्रीनलैंड, आयरलैंड, आइसलैंड, जमाइका, नॉर्वे, पनामा, निकारगुआ, सैंट मार्टिन, स्पेन समेत दुनिया की कई जगहों पर दिखाई देने वाला है। भारत में यह सूर्य ग्रहण नही दिखाई देगा। जिसके कारण सूतक नही लगेगा। तथा ग्रहण से संबंधित को नियम भी लागू नहीं होगा।

ग्रहण में क्या करें क्या नही

धर्म शास्त्र के अनुसार, सूतक काल और ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना होगा।
ग्रहणकाल में गर्भवती महिलाएं अपने पास कुश और गंगाजल रख लें। साथ ही साफ कुश या तुलसी के पत्ते को पके हुए भोजन में डाल दें। वहीं बालक, वृद्ध और रोगियों को छोड़कर किसी को भी भोजन नहीं करना चाहिए। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और भक्तों को मानसिक जप करना चाहिए। मन ही मन ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करते रहना चाहिए। ग्रहण खत्म हो जाने के बाद तांबे का पात्र, अन्न, लाल कपड़ा, मसूर दाल, लाल फल आदि चीजों का दान करना चाहिए।

सूर्य ग्रहण में प्रेग्नेंट महिलाएं क्या करें, क्या ना करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान भोजन करने से बचना चाहिए. ऐसा भी कहा जाता है कि ग्रहण के दुष्प्रभाव से खाना भी दूषित हो सकता है. बेहतर है कि भोजन में तुलसी की पत्तियां, गंगाजल पहले ही मिला दें। यदि आप गर्भवती हैं तो सूर्य ग्रहण के दौरान कैंची, चाकू, छुरी आदि चीजों के इस्तेमाल से बचें. साथ ही आप सिलाई-कढ़ाई भी ना करें तो अच्छा है, क्योंकि सुई का भी इस्तेमाल करने की मनाही होती है. इनका यूज करने से बच्चे पर नकारात्मक असर हो सकता है। जब तक सूर्य ग्रहण आपके शहर में दिखाई दे, तब तक आप घर से बाहर ना जाएं. यदि आप चाहती हैं कि आपके बच्चे को कोई हानि ना हो तो आप अपने पेट पर गेरू लगा सकती हैं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को सब्जी काटने से भी बचना चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से गर्भ में पल रहे शिशु का विकास सही तरीके से नहीं होता है। आपको किसी भी तरीके से सूर्य ग्रहण देखने से भी बचना चाहिए. इससे सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है. सूर्य ग्रहण की किरणें आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं. ऐसे में घर की खिड़कियों को भी बंद करके ही रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दौरान आप सोने से बचें और हनुमान चालीसा और मां दुर्गा का पाठ करें. इससे नकारात्मक शक्तियां जल्दी ही दूर हो जाएंगी. जब सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाए तो स्नान अवश्य करें और साफ कपड़े पहनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here