Tuesday, December 5, 2023
Home एक्सक्लूसिव कार व बाइक की हुई आमने सामने टक्कर, दो गंभीर रूप से...

कार व बाइक की हुई आमने सामने टक्कर, दो गंभीर रूप से जख्मी।

-

मधुबनी से सफारुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट…..

बगहा/मधुबनी। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा बॉसी मुख्य सड़क के बम नहर के समीप एक बाइक व कार की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का ईलाज पडरौना के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार धनहा थाना क्षेत्र के तमकुहा गांव निवासी रिषु कुशवाहा, एवं अमित यादव अपने घर से आरओ का पानी लाने दौंनहा जा रहे थे। तभी बम नामक नहर के समीप धनहा के तरफ से आ रही ब्रेजा कार ने सामने से टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार रिषु कुशवाहा, एवं अमित यादव गभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो के द्वारा दोनों घायलो को पडरौना एक निजी अस्पताल में ईलाज कराया जा रहा है। रिषु कुमार का पैर तो अमित कुमार का हाथ टूट गया है। वही ग्रामीणों द्वारा ड्राइवर सहित गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया गया है। स्थानीय मुखिया फारुख अंसारी ने बताया कि, दोनों लड़ने गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज पडरौना के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Patna news24 livehttps://patnanews24live.com
Patna news24 live is the no 1 portal to provide you with latest news on Crime, Entertainment, Sports etc.We provide you with the latest breaking news and videos quicker than anyone else in the industry so stay tuned and follow us on Facebook,youtube, Twitter & Instagram
RELATED ARTICLES

100 बोरी नकली सीमेंट के साथ ट्रैक्टर ट्राली जप्त, चालक गिरफ्तार।

बगहा। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत सोमवार को सूचना के आलोक में धनहा थाना की पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर लोड सौ बोरा नकली...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में सिविल सर्जन ने किया आंख जांच केंद्र का उद्घाटन।

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट.... बेतिया/मझौलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर श्रीकांत दुबे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर...

बाघ के हमले से महिला की हुई मौत।

बेतिया/बगहा। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के सिठ्ठी वन क्षेत्र में एक बार फिर एक बाघ ने महिला को अपना शिकार बनाया है। दरअसल ये पूरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!