मुखिया के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, कुआं जीणोद्धार कार्य में अनियमितता का आरोप,

0
322

Spread the love

मठ के ईट, बालू और गिट्टी से कराया गया कार्य

बेतिया/मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के बहुअरवा पंचायत के वार्ड संख्या 10 में जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत 15वीं वित्त आयोग से कराए गए कुआं जीणोद्धार
कार्य में अनियमितता को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया देवी सहनी एवं वार्ड सदस्य मीना देवी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि योजना में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया तथा कुएं की समुचित साफ-सफाई भी नहीं कराई गई। राम जानकी मठ के मठाधीश बाबा बीरेंद्र दास ने बताया कि कुआं जीणोद्धार कार्य के दौरान मुखिया एवं वार्ड सदस्य के पुत्र राजीव ठाकुर द्वारा ईंट, बालू और गिट्टी सहित अन्य सामग्री मांगकर योजना में इस्तेमाल कर ली गई, लेकिन अब तक सामग्री वापस नहीं की गई।


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। राम प्रवेश कुमार, उमेश कुमार, पवन यादव, रवि कुमार,सतीश कुमार और अन्य लोगों ने बताया कि जब उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और कुएं की सफाई को लेकर सवाल उठाया तो मुखिया ने उन्हें अपने आवास पर बुलाया। वहां पहुँचे ग्रामीणों पर मुखिया देवी सहनी ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दे दिया गया।


ग्रामीणों का कहना है कि योजना की प्राक्कलन राशि भी सार्वजनिक नहीं की गई और कार्य पूरी तरह मानक के विपरीत कराया गया है। मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि शिकायत मिली है, जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में रूदल महतो, झुन्नू यादव, संजय ठाकुर, राजन ठाकुर, मोदी यादव, ललन यादव, उमेश महतो, लाल बाबू यादव और राजेंद्र राम समेत कई ग्रामीण शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here